जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शातिर मार्शल पॉल एन.एस.ए. में गिरफ्तार 18 मामले हैं दर्ज

जबलपुर यश भारत।थाना प्रभारी सिविल लाईन रीतेश पाण्डे ने बताया कि मार्शल पॉल पिता एन्थोनी फ्रांसिस उम्र 30 वर्ष निवासी मॉडल टाउन तिलहरी थाना गोराबाजार का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 2012 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, बमबाजी, आर्म्स एक्ट, आदि के 18 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी मार्शल पॉल के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। किंतु मार्शल पॉल आदतों मै सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा आरोपी मार्शल पॉल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश मार्शल पॉल के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्सेना के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश मार्शल पॉल को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी मार्शल पॉल थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 82/25 धारा 333, 324(4), 352, 326(एफ), 331(6) 115(2), 3(5) बीएनएस में माह मार्च से फरार था। आरोपी मार्शल पाल को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 5000/- (पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी थी। आरोपी मार्शल पॉल की थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 82/25 धारा 333, 324(4), 352, 326(एफ), 331(6) 115(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में भी गिरफ्तारी की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button