देश

शव लेकर बरही थाना पहुंचे कुठिया-मोहगवा के ग्रामीण, मारपीट के 8 दिन बाद बरही पुलिस ने काटा था एनसीआर

एसपी के पास जानकारी पहुंचने के बाद दर्ज हुआ था मारपीट का मामला

बरही/ कटनी। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कुठिया-मोहगवा के सैकड़ो ग्रामीण शव लेकर बरही थाना पहुँच गए और मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने और उनके घर सरकारी जमीन से जमीदोज करने की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह था घटनाक्रम

बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुठिया मोहगवा निवासी 42 वर्षीय उमादत्त उपाध्याय पिता स्वर्गीय सत्यनारायन उपाध्याय का विवाद कटहल की डाल को काटने को लेकर पड़ोसी काछी परिवार से हुआ था। पड़ोसी राजकुमार पिता संतोष काछी,
संतोष पिता रिसई काछी,
पुष्पा पति संतोष काछी ने एक राय होकर उमादत्त को बेरहमी से पीट डाला था, पीड़ित शिकायत करने बरही थाना पहुँचा था, लेकिन बरही पुलिस मामला दर्ज न करते हुए उसे भगा दिया था, घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने महज एन सी आर काटकर रस्म अदायगी की थी।

8 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

परिजनों का आरोप हैं की घटना का वीडियो पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसे एसपी कटनी को भेजनें के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट का मामला 8 दिन बाद दर्ज किया था।

जबलपुर में आज हो गईं मौत

पीड़ित का मारपीट के बाद कटनी फिर जबलपुर में उपचार चल रहा था। पेट की नसो में गंभीर चोट थे। पीड़ित की उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गईं, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बरही थाना में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग और हत्या का मामला दर्ज करने की माँग कर रहे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई करने में जुट गईं हैं। खबर लिखें जाने तक ग्रामीण थाना में ही डटे हुए थे।

Screenshot 20250806 121824 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button