जबलपुरमध्य प्रदेश

शराब पीते-पीते टूट गई सांसों की डोर : कलारी के पीछे मिला शव, कहता था-शराब ही जिंदगी है, निगल गई मौत

जबलपुर, यशभारत। पनागर में शराब पीते पीते ही एक युवक की मौत होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक शराब के लिए पागल था और उसे ही अपनी जिंदगी मानता था। यदि परिजन शराब के लिए मना करते थे तो युवक घर छोडऩे की धमकियां देता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजेन्द्र कुमार कोल 42 वर्ष पिता छकोड़ी लाल कोल, देवरीकला विवेकानंद वार्ड का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता था। देर रात युवक कलारी से दो बॉटल शराब लेकर कलारी के पीछे बैठकर पी रहा था, लेकिन कब उसके प्राण निकल गए किसी को नहीं पता। सुबह जब लेागों ने युवक का शव कलारी के पीछे देखा तो होश उड़ गए। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button