मध्य प्रदेशराज्य

शराब के लिए रुपए न देने पर ऑटो ड्राइवर से मारपीट :कश्यप गैंग का एक गुर्गा गिरफ्तार 

Table of Contents

पटेराlशराब पीने के लिए रुपए न देने पर दो युवकों ने एक ऑटो चालक के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पीड़ित को जातिसूचक गालियाँ भी दीं। पीड़ित की शिकायत पर पटेरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की गंभीर धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 घटना का विवरण

ग्राम पिपरिया निवासी पीड़ित ऑटो चालक अपनी सवारी छोड़कर लौट रहा था। पटेरा में दमोह रोड पर शासकीय शराब दुकान के पास पटेरा निवासी आकाश रैक्वार और एक अन्य नाबालिक ने उसका रास्ता रोक लिया।

दोनों ने शराब पीने के लिए ऑटो चालक से 500 रुपए मांगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियाँ देना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतर आए। गाली देने से रोकने पर आकाश रैक्वार ने बेल्ट से हमला और दाँत से काटा,

विरोध करने पर आकाश ने हाथ में लिए बेल्ट से पीड़ित के माथे पर हमला किया, जिससे उसे चोट लगी। वहीं, नाबालिक सहयोगी ने पीड़ित के साथ हाथों और घूँसों से मारपीट की और उसकी पीठ पर दाँत से काट लिया।

पटेरा पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैlइन गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए आकाश रैकवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया वही नाबालिक को बालसुधार गृह सागर भेजने की कार्यवाही की इसके बाद पटेरा में लोगो ने कुछ राहत महसूस की चूंकि जन चर्चाओं के माध्यम से यह गतिविधियां इनके द्वारा अनवरत की जाती रहती थी और यह कश्यप गैंग के नाम से अपने आप को जाहिर करते हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button