कटनीमध्य प्रदेश

शराब के नशे में जेसीबी चालक का तांडव, बस स्टैंड से बरगवां तक मचाया कोहराम, डिवाइडर में मारी ठोकर, बाल-बाल बचे लोग

कतनी, यश भारत। बस स्टैंड से चांडक चौक होते हुए बरगवां तक शराब के नशे में धुत्त जेसीबी चालक ने ऐसा तांडव मचाया कि लोग अवाक रह गए। बस स्टैंड के पास डिवाइडर पर ठोकर मारने के बाद जब जेसीबी चालक चांडक चौक पहुंचा, तब एक माँ बेटी जेसीबी के सामने आने से बाल बाल बचे। जेसीबी चालक द्वारा कोहराम मचाए जाने के बाद यातयात थाने में पदस्थ एएसआई संदीप बाल्मीकि ने स्टाफ के साथ टू व्हीलर से मिशन चौक ओवर ब्रिज पर उसका पीछा किया और बरगवां के पास काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। बताया जाता है कि जेसीबी का चालक अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किये हुए था। पुलिस ने जेसीबी चालक को पकड़कर रंगनाथ नगर पुलिस के हवाले किया और जेसीबी को जब्त कर लिया। सूबेदार सोनम उइके ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा शहर के व्यस्ततम चौक चौराहों पर तैनात रहकर यातयात नियंत्रण करने के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज शाम एक जेसीबी चालक को शराब के नशे में जेसीबी चलाते हुए पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जेसीबी के अंदर से शराब भी जब्त की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button