वेदों और पुराणों में हवा, पानी और अन्न को रत्नों की उपाधि दी गई है जो इसका महत्व इंगित करते हैं : रॉविन सिंह परिहार

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l ग्रीन इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साईकल यात्रा कर रहे रॉविन सिंह परिहार तथा उनके मार्गदर्शक सचींन्द्र प्रताप सिंह गौर व डॉ. तरुण कुमार बड़ोनिया ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यावरण के संबंध में संदेश दिया। साईकल द्वारा भारत की 31000 कि.मी. की यात्रा करने वाले रॉविन सिंह परिहार का आगमन सागर जिले में हुआ।
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच एक कार्यक्रम में उपस्थित रॉविन सिंह परिहार ने कहा कि वेदों और पुराणों में हवा, पानी और अन्न को रत्नों की उपाधि दी गई है जो इसका महत्व इंगित करते हैं। जो पदार्थ प्राकृतिक रूप से अनमोल है हम उनके विषय में बहुत विचार नहीं करतें हैं लेकिन कोरोना जैसी बीमारी ने जब करोड़ों मकानों को स्वतः के जेल के रूप में परिणित होते देखा तब हमें पर्यावरण का महत्व समझ में आया।
पर्यावरण की शुद्धता के लिए वैचारिक क्रांति की आवश्यकता है अर्थात सबसे पहले हम पर्यावरण के विषय में विचार करें फिर उसके संबंध में योजना बनाये तत्पश्चात उस योजना को कार्य रूप में परिणित करें तब जाकर मेरा यहां आने का उद्देश्य सार्थक होगा। डिप्टी कलेक्टर नवीन ंसिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण के लिए साईकल से यात्रा करना अपने आप में इसका महत्व दर्शाता है। विकास के लिए पर्यावरण के साथ संतुलन बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. मधु स्थापक ने कहा कि भौतिक विकास पर्यावरण के मूल्य पर नहीं होना चाहिए। विकास की सीमा तय होना चाहिए। विकास का लक्ष्य मानव जीवन को समृद्ध करने के साथ पर्यावरण के हितों के लिए होना चाहिए। सचींन्द्र प्रताप सिंह गौर रिटायर्ड जर्नल मैनेजर उ.प्र. परिवहन निगम ने कहा कि इस तरह की यात्रा से व्यक्तियों से व्यक्तिगत मुलाकत कर उनके विचार जानने का अवसर प्रदान करते हैं। पर्यावरण एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके विषय में हम तब जागरूक होते है जब पर्यावरण का स्वरूप हमें हांनि पहुंचाने लगता है।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन सिंह ठाकुर डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. प्रतीक्षा जैन, डॉ भानुप्रिया, सुनील प्रजापति, डॉ. दीपक जैन, डॉ. संजय राय, सी.पी. ंसिंह, डॉ. कनिष्क तिवारी रश्मि दुबे सहित विद्यार्थी उपस्थित थें।