मध्य प्रदेशराज्य

विवाह बंधन बन गया मौत का फंदा: 7 महीने पहले की थी लव मैरिज, युवक ने किया सुसाइड परिजन शव लेकर पहुंचे पत्नी के घर, पुलिस जांच जारी

Table of Contents

सागर l सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया l मकरोनिया थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विकास लोधे ने 7 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए और तलाक का दबाव बना रहे थे। गुस्साए परिजन शव लेकर सीधे पत्नी के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि विकास (27), निवासी बटालियन वार्ड क्रमांक-15, ने करीब 7 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी रह रहे थे। इसी बीच दीपावली के बाद लड़की के मायके पक्ष के लोग घर आए और उसे अपने साथ ले गए।

आरोप है कि पत्नी ने विकास से तलाक लेने की बात कही और विकास को धमकाया भी जा रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर विकास ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

 पुलिस ने संभाला मोर्चा

  पीएम के बाद परिजन शव लेकर सीधे लड़की के घर पहुंचे। वे पत्नी को बाहर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button