जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विवाह पंचमी आज: भगवान राम-जानकी विवाह के रूप में मनाई जाती है शुक्र मकर राशि में आकर शनि और चंद्रमा के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाया

जबलपुर, यशभारत। मार्ग शीर्ष माह की पंचमी को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम और मां जानकी का विवाह हुआ था। इस बार आठ दिसंबर बुधवार आज विवाह पंचमी त्रिग्रही योग में मनाई जा रही है। जिसमें ग्रह नक्षत्रों का सुंदर संयोग बन रहा है। इस दिन शुक्र मकर राशि में आकर शनि और चंद्रमा के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। विवाह पंचमी पर श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। इस पर अच्छी बात यह है कि इस दिन ध्रुव नामक योग भी बना है।

श्रीराम-जानकी की आराधना करने से समस्याएं दूर होती है
ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीराम जानकी की आराधना करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिनकी शादी में बाधा आ रही है उनकी रूकावटें भी दूर होती हैं तथा सुयोग्य जीवन साथी प्राप्त होता है। विवाह पंचमी विशेष त्यौहार है, इसे आयोध्या तथा सीता जन्मभूमि जनकपुर धाम में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो विवाह पंचमी पूरे भारत में धूमधाम से मनायी जाती है।

संपत्ति क्रय करना भी शुभ है
इस योग में कोई नया काम आरंभ करना और स्थायी संपत्ति क्रय करना भी शुभ रहेगा। इस बार विवाह पंचमी के अवसर पर रवि नामक शुभ योग भी प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को तमाम अशुभ योगों के प्रभाव को नष्ट करने वाला बताया गया है। ऐसे में विवाह पंचमी के दिन आप जो भी धामिज़्क अनुष्ठान, शुभ काम, नया कारोबार, नई साझेदारी यह सब शुरू कर सकते हैं।

 

FB IMG 1638938392922
ज्योतिषाचार्य पंडित नरहरि पांडे

गृहस्थ जीवन के लिए पूजन शुभ फलदायी
ज्योतिषाचार्य पंडित नरहरि पांडे ने बताया कि इस वर्ष विवाह पंचमी के दिन ग्रह नक्षत्रों का बहुत ही सुंदर संयोग बना है। ऐसे में भगवान राम और देवी सीता के विवाह के अवसर पर इस युगल जोड़ी की पूजा और आराधना करना गृहस्थ जीवन के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। नक्षत्र और योग का यह संयोग भी बहुत ही शुभ फलदायी है जो शुभ कार्यों में उन्नति और वृद्धि प्रदान करने वाला है। इसलिए इस संयोग में गुरु मंत्र लेना भी शुभ रहने वाला है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button