कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

विधवा महिला पर दबंगों ने बरपाया कहर : आधी रात जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया मकान, बरही पुलिस ने दर्ज किया मामला 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

बरही/कटनी, यशभारत। आधी रात बरही के ईश्वरदीन गुप्ता ने अपने पुत्र अमित गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ जेसीबी मशीन से एक विधवा  महिला का मकान जमीदोंज कर दिया। दबंगों ने महिला के पुत्र को बांधकर खेत में फंेक दिया था, जबकि पीडि़त महिला अपने दूसरे मकान सिजहरा में थी।

 

पीडि़ता की शिकायत पर बरही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। डोकरिया की रहने वाली मानवती पति स्व. रमेश चौधरी गांव में वर्षों से मकान बनाकर रहती है। बरही निवासी ईश्वरदीन गुप्ता ने उसके मकान के पीछे लगभग 8 से 10 एकड़ जमीन खरीदा है। महिला का मकान सामने बना था, जिससे वह परेशान कर रहा था। पीडि़त को मकान हटाने के लिए कई बार कहा और वाद-विवाद किया। गुरुवार की देर रात ईश्वरदीन गुप्ता, अमित गुप्ता सहित अन्य लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और महिला का मकान गिरा दिया।

 

पीडि़त महिला ने बताया कि घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए आरोपियों ने बेखौफ होकर हरिजन महिला का मकान व गृहस्थी का समाज जमीदोज कर दिया। इस संबंध में बरही टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित मकान गिराने सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu