विद्या बहिनजी नहीं रहीं: अंतिम संस्कार आज

सागरl श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव सुखदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावति तिवारी (रिटायर्ड शिक्षिका) का सोमवार 22 सितंबर की सुबह निधन हो गया लगभग 84 वर्षीय श्रीमती तिवारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वे अपने पीछे दो पुत्र सुधीर तिवारी (प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल सागर) एवं सुदेश तिवारी पत्रकार (स्थानीय संपादक आचरण सागर) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्तिधाम में सोमवार को शाम 4 बजे के लगभग होगा।
उनके निधन के समाचार से सागर के संपूर्ण शिक्षा जगत में शोक की लहर छा गई है। वे एक आदर्श शिक्षिका के रूप में जानी जाती रही हैं। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक समेत कांग्रेसजनों व बुद्धिजीवी वर्ग ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।






