इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विजय के संकल्प के साथ सभी वार्डों में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी: रामरतन पायल

संभागीय समिति संयोजक श्री ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा नगर निगम कटनी के सभी 45 वार्डों में उम्मीदवार घोषित

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम कटनी के सभी 45 वार्डों में प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष  रामरतन पायल ने बताया कि प्रदेश भाजपाध्यक्ष   विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे संयोजक सम्भागीय समिति ने गहन मंथन के बाद वार्डों हेतु नामों की घोषणा की है। श्री पायल ने कहा कि संगठन को प्राप्त सभी आवेदनों को जिला चयन/प्रबंध समिति के समक्ष विचार हेतु रखा गया तदोपरांत जिला चयन समिति द्वारा पैनल बना कर उसे संभाग समिति को भेजा गया था। टिकट हेतु आवेदन देने वाले हमारे सभी कार्यकर्ता अनुभवी तथा योग्य थे, इन्हीं नामों में से बनी पैनल पर संभागीय समिति ने गहन विचार उपरांत प्रत्याशी का चयन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तथा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, स्वाभाविक है पार्षद पद हेतु सभी वार्डों से कई नाम प्राप्त हुए थे। जिन नामों को मौका नहीं मिला ऐसे सभी कार्यकर्ता भी टिकट घोषित होने के बाद वार्डों के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने जुटेंगे। पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। हमारे हर कार्यकर्ता की योग्यता जन सेवा के किसी भी पद के लिए सर्वश्रेष्ठ है। चयन एक व्यक्ति का ही हो सकता है लिहाजा गम्भीर मंथन के बाद आज 45 वार्डों में संभागीय समिति संयोजक श्री ओमप्रकाश जी धुर्वे द्वारा उम्मीदवार घोषित किये गए। भारतीय जनता पार्टी सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में समस्त वार्डों में विजय संकल्प के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी प्रत्याशीगण को बधाई एवं विजय की अग्रिम बधाई तथा शुभकामनाएं दीं हैं।

नगर निगम कटनी के समस्त 45 वार्डों की सूची इस प्रकार है।

1. बालगंगाधर तिलक वार्ड- श्रीमती ज्योति निषाद
2. बिरसामुण्डा वार्ड- श्रीमती लक्ष्मी कोल
3. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- श्रीमती सरला मिश्रा
4. इंदिरा गांधी वार्ड- श्री ओमप्रकाश बल्ली सोनी,
5. राममनोहर लोहिया वार्ड- श्री उमेन्द्र अहिरवार ओमी
6. चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड- श्रीमती कंचन विजय साहू
7. गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड-श्रीमती शिल्पी सोनी
8. माँ जालपा देवी वार्ड- श्री मनीष त्रिसोलिया
9. महात्मा गांधी वार्ड- श्री सचिन बहरे
10. जयप्रकाश वार्ड- श्री सुभाष साहू
11. जगमोहन दास वार्ड- श्री जयनारायण निषाद
12. वीर सावरकर वार्ड- श्री राजेश भास्कर
13. वेंकट वार्ड- श्रीमती बीना बैनर्जी
14. राजीव गांधी वार्ड- श्रीमती प्रेमवती रजक
15. विनोबा भावे वार्ड- श्री सुखदेव चौधरी
16. रफी अहमद किदवई वार्ड- श्रीमती गीता गुप्ता
17. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड- श्रीमती सीमा श्रीवास्तव
18. रामजानकी हनुमान वार्ड- श्रीमती मीरा राजू जायसवाल
19. जगजीवन राम वार्ड- श्रीमती प्रीति खरे
20. शिवाजी वार्ड- श्रीमती प्रभा गुप्ता
21. अम्बेडकर वार्ड- श्री संतोष शुक्ला
22. गुरुनानक वार्ड- श्रीमती सपना सरावगी
23. रघुनाथ गंज वार्ड- श्री शैलेन्द्र जैन कंजे
24. ईश्वरीपुरा वार्ड- श्रीमती नगमा जाफर
25. बीडी अग्रवाल वार्ड- श्री वेंकट खंडेलवाल
26. लक्ष्मीबाई वार्ड- श्री अवकाश जायसवाल
27. मदनमोहन चौबे वार्ड- श्रीमती सुशीला कोल
28. नेहरू वार्ड- श्री शशिकांत तिवारी
29. पाठक वार्ड- श्रीमती अलका अरुण पांडेय
30. वंशरूप वार्ड- श्रीमती सुमित्रा रावत
31. रामनिवास सिंह वार्ड- श्री मनीष पाठक
32. कावसजी वार्ड- श्रीमती संजू जीवन चौधरी
33. फोरेस्टर वार्ड- श्रीमती नम्रता दीपक चौधरी
34. रामकृष्ण परमहंस वार्ड- श्रीमती शकुंतला सोनी
35. श्यामा प्रसाद मुखर्जी- श्रीमती तारा विश्वकर्मा
36. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड- श्री मथुरा तिवारी
37. स्वामी विवेकानंद वार्ड- श्री सुरेंद्र गुप्ता
38. जाकिर हुसैन वार्ड- श्रीमती रेखा संजय तिवारी
39. बाबा नारायण शाह वार्ड- श्री श्याम पंजवानी
40. हेमू कालानी वार्ड- श्रीमती हर्षा दर्शनलाल बजाज
41. आचार्य कृपलानी- श्री देवानंद असरानी
42. संत कंवरराम- श्री गोविंद चावला
43. महाराणा प्रताप वार्ड- श्रीमती तुलसा गुलाब बेन
44. विश्राम बाबा वार्ड- श्रीमती मनीषा प्यासी
45. रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड- श्री विनोद लाल यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button