मध्य प्रदेशराज्य
दिव्यांग युवक की पीट पीट कर हत्या : फट गई पेट की आंत… परिजनों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन… पुलिस जुटी जांच में

रीवा lशहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसघाट मोहल्ले में बीती शाम हुई मारपीट की घटना के बाद घायल युवक ऋतुराज की उपचार के दौरान मौत हो गई है जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
घटना के संबंध में मृतक ऋतुराज सोंधिया निवासी कबाड़ी मोहल्ला के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई लकड़ी का काम करता था और शरीर से विकलांग था। बीती शाम तकरीबन 4 बजे ऋतुराज बांसघाट मोहल्ले किसी काम से गया हुआ था। जहां पर आधा दर्जन युवकों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
मारपीट से मृतक के पेट की आत फट गई जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई।
जब रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने ले जाया गया तो थाने में भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई है।
मृतक के परिजनों ने इस दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का एक वीडियो भी दिया गया है। मामले की जांच जारी है l







