इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वर्कआउट करते हुए टीवी एक्टर का निधन : 46 साल के सिद्धांत सूर्यवंशी को जिम में आया हार्ट अटैक

पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्टअटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने करीब 45 मिनट तक इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।

सिद्धांत टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button