मध्य प्रदेशराज्य

वन विभाग की टीम को बनाया बंधक : रेंजर सहित कर्मचारियों को 30 से अधिक लोगों ने घेरकर पीटा; क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

शहडोलl शहडोल जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर आरोपियों ने संगठित होकर अचानक हमला कर दिया l इतना ही नहीं आरोपियों ने पहले टीम को बंधक बनाया फिर बेरहमी के साथ मारपीट करते रहे l

बताया जा रहा है कि अवैध कोयला खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के खितौली बीट में 30 से अधिक लोगों की भीड़ ने शहडोल रेंजर और उनके अमले को घेर लिया। हमलावरों ने न केवल टीम को बंधक बनाया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी कीl बहरहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है l

सख्त एक्शन लिया जाएगा

बताया जा रहा है कि शहडोल वन विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, ”वन कर्मियों पर हमला बहुत ही गंभीर विषय है. दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.” वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय पुलीस का कहना है कि, ”वन विभाग की ओर से एक शिकायत आई है, जिस पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी हुई है, मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button