रीवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ बीएमओ डॉ. कंल्याण सिंह को रंगे हाथ लोकायुक्त द्वारा 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुऐ गिरफ्तार किया गया है l
ज्ञात हो कि डॉ. कल्याण सिंह वर्ष 2012-13 म.प्र. में व्यापम पर मेडिकल छात्रों को फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश बिहार, दिल्ली, हरियाणा के छात्रों का बैठाकर परीक्षा दिलानें का कार्य 50-50 लाख रूपये देकर करने के आरोप थे जिस पर वर्ष 2014-15 में एसटीएफ की टीम नें उसके निवास खड्डा में छापा मारकर गिरफ्तार किया थाl गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर उपरोक्त डॉ. फरार हो गया था 02 वर्ष तक ग्वालियर की जेल में रहा सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटनें के बाद पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढ़ में पदस्थ कर दिया गया l
डॉ कल्याण सिंह द्वारा व्यापक पैमानें पर किये जा रहे भ्रष्टचार को लेकर नगर परिषद गुढ़ की उपाध्यक्ष गीता सिंह ने आरोप लगाते हुऐ कहा है, कि डॉ. कल्याण सिंह नगर परिषद गुढ़ की अध्यक्ष अर्चना सिंह के पति है दोनो मिलकर एक तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र गुढ़ तथा अर्चना सिंह नगर परिषद गुढ़ में व्यापक पैमानें पर भ्रष्टचार किया है भ्रष्टचार से उगाही गई राशि का पूरा लाभ लेते हुऐ डॉ. कल्याण सिंह नें सीएमएचओ रीवा के माध्यम से अपनी पदस्थापना रायपुर कर्चुलियान में बीएमओ के पद पर करवा लिया तथा अतिरिक्त प्रभार के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढ़ में पदस्थ कर रखा था जिससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग जैसा महकमा जो प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री राजेंन्द्र शुक्ला के अधीनस्थ स्वास्थ्य विभाग है उनके विभाग में इतना बड़ा भ्रष्टाचार होना निश्चित रूप से अपनें आप में एक अनोखा दृश्य है । आज उसी का परिणाम है, कि लोकायुक्त की टीम नें 8000 रूपये की रिश्वत लेते हुऐ डॉ. कल्याण सिंह सहित रायपुर में पदस्थ एक बाबू को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है । लोकायुक्त की इस कार्यवाही में विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में कई प्रमुख संगठनों, जनप्रतिनिधियों नें खुशी जाहिर की है और कहा है, कि डॉ. कल्याण सिंह व अर्चना सिंह द्वारा जो आय से अधिक सम्पत्ति चंद वर्षो में गुढ़ एवं अन्य स्थानों में अर्जित कि है उसकी उच्च स्तरीय जॉंच होनी चाहिये तथा न.परि. गुढ़ के पार्षदों नें यह मॉंग की है कि उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा है वे तत्काल डॉ. कल्याण सिंह को बर्खाश्त करें।
Back to top button