मध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : सहायक यंत्री 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप, विभाग में हड़कंप

Table of Contents

मंडला यश भारतl लोकायुक्त ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सहायक यंत्री को 20हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है l 

जानकारी के अनुसार आवेदक रौशन कुमार तिवारी पिता रामू तिवारी उम्र -34 वर्ष,पता :- ए- 25 पौराधार, नगर परिषद डूमर कछार अनुपपुर,हाल निवास- एस.एन.ठाकुर नारायणगंज मंडला की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता 56 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थीl आज आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में 20हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल में प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button