लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : पुलिस चौकी प्रभारी 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,एफआईआर को कमजोर करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के पलारी चौकी प्रभारी को शाम लगभग 5:30 बजे लोकायुक्त जबलपुर टीम ने 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप किया है।
लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश राय पिता कंचनलाल राय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर पोस्ट डोकररांजी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की थी के दिनांक 7.5.2025 को मेरे ट्रैक्टर क्रमांक MP 22 AB 4308 जिसमें थ्रेसर लगा था जिससे गांव की महिला नर्मदा मरावी के पैर में चोट लग गई थी। जिसका मामला पुलिस चौकी पलारी में कायम हुआ, मामले को कमजोर करने के एवज में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा के द्वारा 15000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पुलिस चौकी पलारी थाना केवलारी में चौकी प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा को रिश्वत 6000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया तथा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक नरेश बेहरा, निरीक्षक कमल सिंह उईके एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।







