जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लेमा गार्डन के 434 आवास आवंटित करने नगर निगम ने कसी कमरः ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों के आवेदन लिए जाएंगे, कैसे चलेगी प्रक्रिया पढ़े पूरी खबर

जबलपुर, यशभारत। लेमा गार्डन गोहलपुर में राजीव आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 434 आवासों के आवंटन एवं आधिपत्य हेतु नगर निगम प्रशासन ने कैलेंडर जारी किया है। आवास आवंटन प्रक्रिया के लिए जबलपुर शहर में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों से आवेदन का आमंत्रण सात दिवस में किया जाएगा इसके लिए 23 मार्च से 29 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों की जांच 30 और 31 मार्च तक की जाएगी सूची प्रकाशन एवं दावा आपत्ति आमंत्रण एवं विवरण 1 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। आवंटन हेतु लाॅटरी की प्रक्रिया 5 दिवस में संपन्न होगी जिसके लिए 11 से 15 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। मार्जिन मनी जमा किया जाना एवं अस्थाई आवंटन पत्र तीन दिवस16 से 18 अप्रैल 2022 तट किया जाएगा। को बैंक लिंकेज एवं एकमुश्त राशि का जमा कराया जाना 19 एवं 20 अप्रैल को किया जाएगा। आवंटन पत्र एवं अधिपत्य पत्र 21 अप्रैल को दिए जाएंगे। 434 आवासों के आवंटन हेतु जारी टाइमलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त आशीष वशिष्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu