ग्वालियर l एक शातिर लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पुलिस ने आरोपियों से करीब 90 हजार रुपए की राशि भी बरामद की गई है|मामले की पड़ताल जारी है
शादी के नाम पर ठगी करने वाली इस गैंग की मुख्य आरोपी लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाl इसके बाद पुलिस आरोपियों को सीन रीक्रिएशन के लिए घटना स्थल तक भी लेकर पहुंची थी।
पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली। गैंग के फरार तीन अन्य साथियों को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह लुटेरी दुल्हन गैंग भोले-भाले लोगों से शादी के नाम पर पैसे वसूलती थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी अपहरण का नाटक रचती और गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थी।
ग्वालियर में इसी तरह का एक मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पूनम उर्फ डॉली (लुटेरी दुल्हन)
सत्यपाल सिंह उर्फ हीरा जादौन
बंटी धाकड़
राकेश शर्मा
बेटू उर्फ संस्कार कुशवाह
अयान खान
मन्नू कुशवाह
जांच जारी
इस मामले में पुलिस ने बताया कि सड़क पर अपहरण का नाटक करने वाली युवती और उसकी गैंग का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। यह गैंग शादी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठती थी।
Back to top button