ग्वालियर l लूट की पूरी प्लानिंग बनाकर ब कायदा रेकी की, उसके बाद लाखों रुपए से भरा बैग लूटकर आरोपी यह सोचकर फरार हो गए कि उन्होंने तगड़ी प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस आरोपियों से दो कदम आगे निकली और सीसीटीवी फुटेज के साथ ही साथ साइबर सेल की मदद से पांचो आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया हैl
बताया जा रहा है कि लूट की प्लानिंग फरियादी के करीबी ने की थी। वह पहले भी कई बार कलेक्शन एजेंट को कैश दे चुका था। वारदात वाले दिन भी 1.5 लाख रुपए कैश दिया था। जिसकी रैकी अपने साथियों को दी थी। एक्टिवा सवार लुटेरे भी यही सोचकर आए थे कि बैग में डेढ़ लाख रुपए हैं।
वारदात के बाद जब वह गोला का मंदिर पर अपने रूम पर पहुंचे और बैग खोला तो उसमें 6.85 लाख रुपए निकले थे। जिसे देखकर लुटेरों ने सोचा बड़ा दांव हाथ लगा है। यहां वह रुपए आपस में बांटने के बाद गुड़गांव निकल गए थे। वे यही सोच रहे थे कि उन्होंने फुल प्रूव प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश करते हुए गुड़गांव पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जानकारी प्राप्त हुई कि संदेही बिट्टू अपने साथियों के साथ गुड़गांव गया है। पुलिस टीम द्वारा गुड़गांव पहुंचकर बिट्टू एवं उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बिट्टू ने हर्ष कुमार, राज शर्मा, शिवम तोमर उर्फ बनिया और करन तोमर के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद सभी पांचों को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई और लूट का खुलासा हुआ है।
Back to top button