देश

रेप के आरोपी पार्षद को जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी से किया निष्कासित

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) / खुरई विधानसभा क्षेत्र के टैगोर वार्ड से पार्षद को जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल पार्टी की महिला नेत्री ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

 

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि खुरई विधानसभा के टैगोर वार्ड से पार्षद मनोज राय पर दुष्कर्म का मामला दर्ज की जानकारी लगते ही जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने उन्हें पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने निष्कासन पत्र में लिखा है कि मनोज राय पर कदाचरण का प्रकरण दर्ज हुआ है, प्रथम दृष्टया उनके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुयी है। यह कृत्य अमर्यादित एवं पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। लिहाजा मनोज राय को 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button