मध्य प्रदेशराज्य

रीवा जिले के निवासी RPF के हेड कॉन्स्टेबल की छत्तीसगढ़ में गोली मारकर हत्या : आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने ही चला दो गोली

Table of Contents

रीवा lमध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी RPF के हेड कॉन्स्टेबल की छत्तीसगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला हेड कॉन्स्टेबल एस. लादेर जांजगीर-चांपा के भाटापारा का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button