इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति ने शहडोल से पेसा एक्ट लागू किया : CM बोले- अब धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलेगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच से नियमावली का विमोचन कर पेसा एक्ट लागू किया। पेसा लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का 7वां राज्य बन गया है। इससे पहले 6 राज्य हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ने पेसा कानून बनाए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- आज मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। राष्ट्रपति के रूप में ये मेरी मध्य प्रदेश की पहली यात्रा है। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों के बीच आकर बहुत खुश हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज से पेसा के नियम लागू किए जा रहे हैं। ये पेसा कानून किसी के खिलाफ नहीं है। ये कानून शहरों में नहीं, गांवों में लागू होगा। सामाजिक समरसता के साथ ये कानून हम लागू कर रहे हैं। कई लोग लालच में छल-कपट से आदिवासी बिटिया से शादी कर लेते हैं, उसके नाम से जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन अब ये नहीं होगा। मध्यप्रदेश की धरती पर धर्मांतरण का कुचक्र नहीं होने देंगे। राज्यपाल ने कहा, पेसा एक्ट लागू हो जाने से ग्राम सभा अब बहुत अधिक शक्तिशाली हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button