जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुखोई जेट में 30 मिनट की उड़ान: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

फायटर जेट की को-पायलट बनीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी।

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button