रामस्नेही पाठक ने किया जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया : कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

नरसिंहपुर यशभारत। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नरसिंहपुर के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने बीते दिवस अपना पदभार ग्रहण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके बाद महापुरुषों के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
निवृतमान जिला अध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रामस्नेही पाठक को पद भार सौंपा सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों और भाजपा जिन्दाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया। निवृतमान जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
इसके बाद उन्हें अध्यक्ष के रूप मे औपचारिक रूप से पार्टी का पदभार सौंपा।कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन मे आगे बढ़ रही है। नई जिम्मेदारी में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष से हमारी आशाएं और अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। मुझे पूरा विश्वास है जो पार्टी की विचारधारा सेवा भाव की एक परंपरा है उस परंपरा का निर्वहन नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता आने वाले अभियान, कार्यक्रमों मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सफल बनाने मे अग्रणी भूमिका निभाएंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान जो आप सभी का स्नेह, सहयोग मिला उससे पार्टी के बड़े- बड़े अभियानो को सफलता के साथ पूरा किया है। पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा चुनवों मे ऐतिहासिक जनादेश मिला जो आप सभी के परिश्रम से ही संभव हो पाया है और यह बात मे बहुत ही गौरव के साथ कह सकता हूँ आप के उत्साह और स्नेह ने मुझे कार्य करने की प्रेरणा दीए आगे भी आप सभी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करें और पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने मे अपना सहयोग देते रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया एवं आगे कहा कि भाजपा सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करती है। लगातार जनता के बीच जाकर उनके हर सुख.दुख में शामिल होने वाली पार्टी है। अब आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों की समस्याओं के समाधान करने की दिशा में कार्य करना यह हमारा प्रयास होगा। कार्यक्रम को गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, डॉ.अनंत दुबे, इंजी. सुनील कोठारी, छत्रपाल सिंह राजपूत, इंजी. निशा सोनी ने भी सम्बोधित किया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक का जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षो, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष अंशुल नेमा ने किया इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम उपरांत रैली के माध्यम से जनपद पंचायत पहुंचकर वहां स्थित अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।