जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में घरेलु विवाद में जेठ-जेठानी ने भाभी से की मारपीट

जबलपुर, यशभारत। रांझी के मानेगांव में मंगलवार की दरमियानी रात घरेलु विवाद के चलते जेठ-जेठानी ने बहू से जमकर मारपीट कर दी। मामला पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे का बताया जा रहा है। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 बर्षीय महिला ने बताया कि वह नानक नगर मानेगांव की निवासी है। पारिवारिक विवाद के चलते ज्योत्सना दुबे और प्रकाश दुबे ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे उसके गले और चेहरे में चोट आ गई। पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button