जबलपुरमध्य प्रदेश

रहली की कुमारी इशिता दुबे ने प्रदेश में मारी बाजी : 12वीं में प्रदेश प्रवीणता सूची में हासिल किया प्रथम स्थान

इशिता के घर के साथ-साथ पूरे रहली नगर में खुशी का माहौल , टीवी स्क्रीन पर बिटिया का नाम देख खुशी से रो पड़ी मां

जबलपुर, यशभारत। सागर जिले की रहली विकासखंड की इशिता दुबे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से प्रदेश में अपना प्रवीणय सूची में स्थान प्राप्त किया ।

कुमारी इशिता सागर जिले की रहली विकासखंड की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रहली की छात्रा है।
प्राचार्य श्रीमती अरुणा शास्त्री ने बताया कि इशिता ने लगातार मेहनत करके ना केवल शाला का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। इशिता सिविल सेवा में जाना चाहती है, उन्होंने बताया कि इशिता की मम्मी साक्षी दुबे सहायक अध्यापक के पद पर पटना बुजुर्ग में पदस्थ है, इशिता की एक छोटी बहन है। पिता आनंद दुबे कृषक ह । विकास खंड शिक्षा अधिकारी इन्दुनाथ तिवारी ने बताया कि रहली विकासखंड के लिए गौरव की बात है की रहली की छात्रा ने संपूर्ण प्रदेश में अपना नाम रोशन किया।

कला संकाय में रहली की अंशिका का पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान
कुमारी अंशिका तिवारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला संकाय से प्रदेश में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। कुमारी अंशिका सागर जिले के रहली विकासखंड की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रहली की छात्रा हैं। वहीं, सागर की मुस्कान लोधी शाहगढ़, श्रेय जैन, काव्या जैन, केशवगंज सागर, सुरभी साहू, वहीं दसवीं से खुशी कुर्मी उमावीर महाराजपुर सागर, सृष्टि असाटी शाहगढ़ सागर, से प्रदेश की प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button