मध्य प्रदेशराज्य

यूपी–एमपी सीमा पर बकरी चोर गिरोह का आतंक : चरवाहों पर हमला कर 26 बकरियां लूटीं

Table of Contents

सतना lजिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के मारकुंडी थाना क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। कुसमुही जंगल के पास चरवाहों पर हमला कर बदमाश 26 बकरियां लूट ले गए। यह घटना बीते तीन सप्ताह में इसी इलाके में हुई दूसरी बड़ी वारदात बताई जा रही है।

मारकुंडी थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल के मुताबिक, रविवार दोपहर चरवाहों का एक समूह बकरियों को चराने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान अचानक करीब दर्जनभर बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने चरवाहों के साथ मारपीट की और एक चरवाहे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी को रस्सियों से बांधकर बदमाश 26 बकरियां अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जंगल पहुंचे और पीड़ित चरवाहों को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीमा पर पुलिस अलर्ट, सघन सर्चिंग जारी

इस वारदात के बाद चित्रकूट सब डिवीजन के मारकुंडी, मझगवां, चित्रकूट, बरौंधा और सभापुर थाना क्षेत्रों से लगे यूपी–एमपी बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार सर्चिंग की जा रही है।

मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे और मारकुंडी थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने रविवार देर शाम पुलिस बल के साथ कल्याणपुर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीणों और चरवाहों को अकेले जंगल न जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button