देश

युवा नेताओं के कद की नाप लेंगे श्याम टेलर, कटनी में आज अगले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए शक्ति प्रदर्शन, आधा दर्जन दावेदार हैं कतार में

Screenshot 20260208 131634 Drive2

कटनी ( आशीष सोनी )। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर आज कटनी के प्रवास पर हैं। उनका आगमन हालांकि केंद्र सरकार के आम बजट पर युवा साथियों के साथ संवाद को लेकर हो रहा है, लेकिन इसी बहाने वे कटनी में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के दावेदारों का दमखम भी परख लेंगे। इस पद के लिए आधा दर्जन से ज्यादा युवा नेता कतार में हैं, जिन्होंने श्याम टेलर के स्वागत में पूरी ताकत झोंक दी है। शहर की सीमा में पीरबाबा के पास उनकी जोरदार अगवानी की तैयारियां सुबह से नजर आई।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक फरवरी अंत तक जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी। इसके पहले युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता का लिटमस टेस्ट ले लेंगे। उनका कटनी आगमन वास्तविक रूप से इसीलिए हुआ है, लेकिन सांगठनिक तौर पर इसे बजट पर संवाद कार्यक्रम का नाम दिया गया है। अध्यक्ष के कटनी प्रवास को लेकर उत्साहित युवा मोर्चा नेताओं ने दो दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी। पीरबाबा से लेकर बरगवां होते हुए बस स्टैंड तक के पूरे मार्ग पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेताओं ने जगह जगह उनके स्वागत की तैयारी भी की। जाहिर है अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। श्याम टेलर को 12 बजे कटनी की सीमा पर प्रवेश करना था। इसके बाद निर्धारित मार्ग पर रैली के रूप में स्वागत सत्कार कुबूल करते हुए दोपहर 1 बजे बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होना था।

इन नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन

सूत्र बताते हैं कि संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनने के साथ श्याम टेलर अगले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए स्थानीय नेताओं से पूरा फीडबैक हासिल कर लेंगे। इस दौरान वे दावेदारों की सक्रियता और ताकत की भी थाह ले लेंगे। जिलाध्यक्ष की दौड़ में जिन युवा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उनमें वर्तमान अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह, जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पारस जैन, जिला उपाध्यक्ष अजय माली, कुशल प्रकाश मिश्रा, आशु पटवा और मंडल महामंत्री देवांश श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान अध्यक्ष मृदुल मिश्रा के रिपीट होने की संभावना सबसे ज्यादा है। उनके साथ क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा का समर्थन है। कटनी जिला वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, इसलिए ऊपर स्तर पर भी वीडी की पसंद को ही तवज्जो दी जाएगी। मृदुल ने उनके साथ विद्यार्थी परिषद में काम किया है, इसी वजह से पहले भी उन्हें युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई थी। जिला संगठन भी उनके नाम को ही आगे करेगा। इसके अलावा जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। वे पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव के भतीजे हैं। वीडी कैंप में उनकी भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में यदि मृदुल मिश्रा किसी वजह से पीछे हटे या हटाए गए तो अक्षय श्रीवास्तव की ताजपोशी हो जाएगी। जमीनी सक्रियता के तौर पर आंकलन करें तो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज सिंह का नाम भी दौड़ में मजबूती से शामिल है। सूत्र बताते हैं कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रदेश स्तर पर जिला संगठन से तीन नामों का पैनल मांगा गया था। जिला संगठन ने जिन तीन नामों पर भरोसा जताया हैं उनमें भी मृदुल, अक्षय और पारस के नाम शामिल है। कुल मिलाकर सबसे ज्यादा संभावना रिपीटेशन की है। और इसके बाद कोई गुंजाइश बनी तो अक्षय का नाम तय हो जाएगा।IMG 20260208 WA05232 IMG 20260208 WA05262 IMG 20260208 WA05252 IMG 20260208 WA05312 IMG 20260208 WA05382 IMG 20260208 WA05242 IMG 20260208 WA05282Picsart 26 02 08 12 17 15 1222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button