मध्य प्रदेशराज्य

युवती की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो फर्जी क्लिनिक सील

Table of Contents

 मंडलाl जिले के घुघरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध पंजीयन के एलोपैथी उपचार कर रहे दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आरोग्य इलेक्ट्रोहोम्योपेथी दवाखाना और मां रेवा मेडिकल स्टोर नामक क्लीनिकों में अवैध रूप से एलोपैथी इलाज किया जा रहा था।

जांच के समय क्लिनिक संचालक कोई वैध पंजीयन या डिग्री प्रस्तुत नहीं कर सके। यह कार्रवाई हाल ही में घुघरी क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अवैध गर्भपात कराए जाने से एक युवती की मौत के मामले के सामने आने के बाद की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि सील किया गया एक क्लिनिक घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने संचालित हो रहा था।

घटना उजागर होने और कार्रवाई की आशंका के बाद क्षेत्र के अधिकांश अन्य झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक बंद कर फरार हो गए हैं। डॉ. सुमित सिंगौर ने बताया कि दोनों क्लिनिकों के संचालक दीपक साहू और सुनील झारिया को नोटिस जारी कर उनकी डिग्री और पंजीयन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। निर्धारित समय सीमा में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में घुघरी बीएमओ डॉ. नीरज राज सहित स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button