जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

युवती की दुष्कर्म के बाद कि थी हत्या :  2 दिन पहले अर्धनग्न अवस्था मे मिला था शव,आरोपी गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:-जिले के कटंगी नाका क्षेत्र में 2 दिन पहले युवती की हत्या के मामले का आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है। जहां डूंडा सिवनी थाना प्रभारी ने बताया की युवती की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना इण्डासिवनी पुलिस को बडी सफलता 24 घण्टे के अन्दर मिली है।

 

सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था मे जनता नगर ड्रीमलैण्ड सिटी के गेट के सामने राजा मुवीन के घर के पीछे खाली प्लाट मे एक कबाड डम्फर से बंधा पडा हुआ है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर घटना स्थल पर पहुंचे।

 

जहाँ एफ.एस.एल. टीम, फिंगरप्रिंट एवं डांग स्काट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतिका की पहचान शिवानी उइके उर्फ ठुल्लन पिता धनाराम उइके उम्र 20 साल निवासी ग्राम टपरा मोहल्ला के रूप मे हुई। जिसके बाद अपराध क्र. 538/2024 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। जांच में एक व्यक्ति मुकेश आचरे पिता ईशेलाल आचरे उम्र 26 साल निवासी ग्राम नगझर (खारी) थाना वरघाट जिला सिवनी को गिरफ्तार किया गया। जिसने  हत्या करना स्वीकार किया।

 

हत्या कारित करने का कारण पूछने पर आरोपी ने बताया कि युवती उससे पूर्व से परिचित थी। 26 नवंबर की दोपहर में 12-1 बजे दोनो रेल्वे स्टेशन के पास मिले और उसके बाद घटना स्थल पर जाकर दोने ने साथ मे शराब का नशा किया और दोनो वहीं पर सो गए। उसके बाद शाम को करीब 6 बजे फिर से दोनो ने शराब पी और उसके बाद मुकेश आचरे ने शिवानी के साथ नशे कि हालत मे बलात्कार किया। बाद में दोनो के बीच मे पैसे कि लेनदेने को लेकर वाद विवाद हुआ।

 

शिवानी इन्दौर जाने के लिए 15000 रूपये मांग रही थी मना करने पर विवाद बढा और मुकेश ने शिवानी का गमचे से गला घोटकर पास मे पडे पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। और उसी अवस्था मे लेजाकर पास मे खडे कबाड डम्फर से बांध दिया और घटना स्थल से फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे, निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक अर्पित भैरम, उपनिरीक्षक दामिनी हेडाऊ, प्रधान आरक्षक शेखर बघेल, योगेश राजपूत, मनोज मरावी, उमेश्वरी चौधरी, आरक्षक विवेक बाथरे, सीताराम जवारे, अंशुमान राजपूत, चंद्रदीप हिवारे, अखिलेश माहोरे, सैनिक मोहम्मद वकील खान सहित अन्य पुलिकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel