सतना। आपराधिक कृत्य का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक को अगवा कर उसके साथ मारपीट की, नशीली चीज खिलाई और पैसों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेष सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
फरियादी सनत कुशवाहा, उम्र 23 वर्ष, निवासी चोरमरी, थाना सिंघपुर (सतना), वर्तमान में सर्किट हाउस क्षेत्र, कोतवाली थाना अंतर्गत, ने 15 अक्टूबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को वे मारुति नगर रेलवे फाटक के पास गए थे, जहाँ उनके परिचित अमन रावत, आशीष चौधरी और यशू शुक्ला से मुलाकात हुई। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने पैसों की मांग की, और इनकार करने पर फरियादी को जबरन उठाकर व्यंकटेश मंदिर ले गए।
वहाँ आरोपियों ने जबरदस्ती नशीली चीज खिलाई, जिससे चक्कर आने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर गालियां दीं, मारपीट की और धमकाया। फरियादी के चिल्लाने पर रोहित और सौरभ मिश्रा ने बीचबचाव किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
गिरफ्तार आरोपी:
निकेश शर्मा पिता विनोद शर्मा (उम्र 24), निवासी पुष्पराज कॉलोनी, सतना
अमन कुमार कोल पिता देवलाल कोल (उम्र 23), निवासी सोहरबा, थाना जनेह, जिला रीवा (हाल निवासी खेरमाई रोड, सतना)
यश शुक्ला उर्फ यसू शुक्ला पिता रामबाबू शुक्ला (उम्र 22), निवासी मुख्तियारगंज, सतना
रोहित उर्फ अभिषेक वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा (उम्र 22), निवासी मुख्तियारगंज, सतना