युवक के सिर में पटक दिया पत्थर : तीन अज्ञात ने मिलकर किया वार, मरणासन्न छोड़कर हुए फरार

जबलपुर, यशभारत। पनागर में बाइक में टक्कर लगने की बात को लेकर तीन अज्ञात बदमाशों से युवक के साथ जमकर मारपीट कर उसके सिर में पत्थर पटक दिया और मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त को राहगीरों ने जैसे-तैसे अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मालमा दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामगोपाल पटैल निवासी भौपापोड़ ने बताया कि वह अपने खेत गया था और गुटखा लेने के लिए पनागर बस स्टेंड गया था। जहां तीन अज्ञात युवक बाइक में सवार होकर आए और बाइक में टक्कर लगने की बात को लेकर, जमकर बहस करने लगे। जब उसने विरोध किया तो जमकर मारपीट कर, वहीं पड़ा हुआ पत्थर उसके सिर में पटक दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल की हालत को देखकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से युवक को मरणासन्न छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







