मध्य प्रदेशराज्य

युवक की हत्या का खुलासा : एक तरफा प्यार के चलते की गई थी हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत कन्हरगांव माईनर रोड़ किनारे युवक की हत्या के मामले में बरघाट पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक तरफ प्यार के चलते युवक की हत्या की थी।

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने बताया कि 24 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्राम कन्हरगांव माईनर रोड़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।मौके पर जाकर देखा तो मृतक अनील मर्सकोले उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी का शव लहुलुहान अवस्था मे था। मृतक की पत्नी रुकमणी मर्सकोले के द्वारा अज्ञात ओरोपी के खिलाफ विरुध्द धारा 103 (1), बीएनएस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता,एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा व एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन पर थाना बरघाट व थाना अरी पुलिस के साथ टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई,मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि मृतक की पत्नी रुकमणी को गांव का मोहल्ला का रहने वाला अतुल उर्फ पंकड मड़ावी नाम का लड़का रुकमणी से एक तरफा प्यार करता है जो पुलिस के द्वारा शक होने पर संदेही अतुल उर्फ पंकज मड़ावी उम्र 22 साल निवासी ग्राम निवारी को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया। जिसने बताया कि वह अपने घर के सामने रहने वाले मृतक अनील मर्सकोले की पत्नी रुकमणी से प्यार करता था यह बात उसने अपने दोस्त अंकित गढ़पाल को बताई। मृतक अनील मर्सकोले काम करने नागपुर आता जाता रहता था इसके ना रहने पर रुकमणी से बातचीत किया करता था जिसने रुकमणी को बताया था की वह उससे प्यार करता है जिस पर रुकमणी ने कहा कि वह अपने पति के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकती, रुकमणी के पति अनील के द्वारा शराब पिकर मारपीट करता था जो रुकमणी को अपना बनाने के लिये अतुल ने अपने दोस्त अंकित पिता महेश गढ़पाल के साथ मिलकर अनिल मर्सकोले को जान से मारने की योजना बनायी। और अनिल को शराब पिलाने के बहाने बाइक पर ले गए और शराब पीलाकर ग्राम कन्हरगांव जाने वाली माईनर नहर वाली रोड़ सुनसान जगह पर चाकू से गला रेतकर हत्या करना बताया व हत्या में प्रयुक्त चाकू को खेत मे छुपाना बताया। 

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस, थाना प्रभारी अरी आशीष खोबरागड़े, उपनिरीक्षक फून्दूलाला उइके, सहायक उपनिरीक्षक लुपेश रहांगडाले. शैलेष तिवारी,प्रधान आरक्षक मेघेन्द्र रहांगडाले,मतीन खान,राजकुमार बघेल,आरक्षक राजेन्द्र कटरे, मनोज पारधी,केशरी नंदन,पारस तुरकर,होमंत राहंगडाले,शरद गौतम,जयंत,हेमंत गायकवाड़,गजेन्द्र तेकाम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button