जबलपुरमध्य प्रदेश

यश भारत ब्रेकिंग – अमखेरा रोड पर हिट एंड रन: शराब के नशे में कार चालक ने चार राहगीरों को मारी टक्कर, सभी घायल

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने का हिट एंड रन मामला सामने आया है। अमखेरा रोड स्थित पर गोहलपुर–खजरी खिरिया मार्ग पर एक कार चालक ने शराब के नशे में चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अचानक अनियंत्रित होकर चढ़ी कार

आधार ताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि टाटा नेक्सॉन (एमपी 20 एस7708) कार उक्त मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक शराब के नशे में था और वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे चार लोगों से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से कार और चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की बात सामने आई है।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालत और चालक के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button