यशभारत की सालगिरह पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भव्य महाआरती, प्रसाद स्वरूप मिष्ठान, फल, खिचड़ी और पोहा का वितरण, मंदिर परिसर में केक काटकर दी शुभकामनाएं

कटनी, यशभारत। प्रदेश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय अखबार यशभारत की 19वी सालगिरह और सफलतम 20वे वर्ष में प्रवेश पर रविवार की शाम शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में ही यशभारत स्टाफ के सदस्यों ने केक काटकर वर्षगांठ की शुभकामनाएं सभी को दी। संकट मोचन हनुमान जी के श्री चरणों में यशभारत परिवार ने प्रणाम करते हुए प्रसाद अर्पित किया। प्रसाद स्वरूप फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर सेवा कार्य के रूप में मंदिर के पास खिचड़ी और पोहा का वितरण भी राहगीरों को किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। यशभारत परिवार ने प्रभु के चरणों में विनती की कि इसी तरह लाखों पाठकों का भरोसा अर्जित करते हुए यशभारत उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे। निष्पक्ष और स्वस्थ पत्रकारिता के अपने दायित्व पर अडिग रहे।
इनकी रही मौजूदगी
आयोजन में यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी, सह संपादक आशीष रैकवार, आलोक त्रिपाठी, कृष्णकुमार ठाकुर, शशिकांत दुबे, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अनंत गुप्ता, पत्रकार शैलेश पाठक, दिलीप शुक्ला गोलू, विनोद दुबे, संजय खूबचंदानी, अंतिम गुप्ता, सुनील नामदेव, नितिन विश्वकर्मा, आशीष पटेल, ओमप्रकाश प्यासी, मट्टू सुंदरानी, संतोष तोमर, मेन रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पंडित प्रकाश भौमिया, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, रेनू रैकवार, मतीन खान, राजेश भारद्वाज, अखिलेश दुबे आदि की मौजूदगी रही।







