यशभारत कटनी कार्यालय में सीएसपी नेहा पचीसिया ने किया ध्वजारोहण, उल्लास से मनी आजादी की सालगिरह

कटनी, यशभारत। यशभारत के कटनी कार्यालय में आजादी की वर्षगांठ उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ने ध्वज पूजन के बाद ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद यशभारत परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का तिलकवंदन कर पुष्पहारों से स्वागत किया। अतिथि के रूप में विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त अधिकारी अलीम खान, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ऋतुराज, प्रतिष्ठित व्यवसाई पंकज आहूजा, प्रताप सुंदरानी, संजय खूबचंदानी की उपस्थिति रही।
नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ने कहा कि अमर बलिदानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई, आज उन्हें नमन करने का पावन दिवस है। हम सभी संकल्प लें की देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखेंगे। उन्होंने इस मौके पर यशभारत कार्यालय का अवलोकन करते हुए अखबार की निष्पक्षता, स्वस्थ पत्रकारिता और सटीक खबरों की सराहना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। यशभारत परिवार के सदस्यों ने सीएसपी नेहा पचीसिया का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में यशभारत के समूह संपादक आशीष सोनी, सब एडिटर आशीष रैकवार, सिटी रिपोर्टर संजय खरे, विज्ञापन प्रभारी कृष्णकुमार ठाकुर, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव आलोक त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, पत्रकार विनोद दुबे, समाजसेवी किशोर कांचकार, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, रेनू रैकवार, अंश तोमर कौशल कटारे सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। इस मौके पर देशभक्ति के तरानों भी गूंजे।









