जबलपुरमध्य प्रदेश

यंग इंडिया के बोल”प्रतियोगिता में सौम्या राँधेलिया का प्रदेश में तृतीय स्थान

दिल्ली में फ़ाइनल प्रतियोगिता में भी लेंगी भाग।

 

युवा कांग्रेस देश भर से ओजस्वी वक्ताओं के चयन हेतु “यंग इंडिया के बोल” सीजन 3 प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।इस वर्ष भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास,प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में मप्र में प्रभारी के रूप में भूदेव शर्मा एवं सह प्रभारी ऐश्वर्या भद्रे को ज़िलेवार अच्छे वक्ताओं का चयन कर भोपाल में प्रतियोगिता आयोजित करने की जवाबदारी सौपी गई।गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में कटनी ज़िले से सौम्या रंधेलिया को भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से एक सैकड़ा से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया की
यंग इंडिया के बोल भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता है,जिसमे प्रतिभागी की वाग कला,राजनैतिक समझ आदि का मूल्यांकन होता है,इसमें क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में चयन किया जाता है।व प्रदेश एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता का चयन होता है।प्रतियोगिता की भाषा हिन्दी,अंग्रेज़ी,एवं सभी प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है।प्रदेश प्रतियोगिता से चयनित प्रथम दृतीय व तृतीय विनर दिल्ली की फाइनल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता की जज पेनल में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल,प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट,प्रदेश प्रभारी भूदेव शर्मा,सह प्रभारी ऐश्वर्या भद्रे,एवं विवेक त्रिपाठी रहे।ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशू मिश्र ने सौम्या को कटनी का नाम प्रदेश स्तर में रोशन कर तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए युवा कांग्रेस कटनी का मान बढ़ाने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की है साथ ही कटनी के समस्त कांग्रेस जनों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App