जबलपुरमध्य प्रदेश

मोहब्बत में लुटा युवक, फांसी लगाकर दे दी जान : मौत के पहले बनाया वीडियो; बोला- प्यार में फंसा कर लाखों रुपए लूट लिए

जबलपुर, यशभारत। मैंने एक लड़की से प्यार किया लेकिन उसने मुझे लूट लिया….यह शब्द हैं जबलपुर के नीम खेड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक आशीष अहिरवार के जिसने प्रेम प्रसंग में आकर फांसी लगा ली और अपनी मौत का आखिरी वीडियो बनाया। साथ ही सुसाइड नोट लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को ठहराया।

दरअसल गौर चौकी अंतर्गत  TFRI के जंगल मे फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने मौत के पहले अपना वीडियो बनाया फिर उसे वायरल कर दिया। 25 वर्षीय युवक ने अपनी मौत का कारण रांझी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवतीं को ठहराया हैं। जहाँ वीडियो में युवक और उक्त युवतीं के बीच प्रेम संबंध की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button