जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
मेडिकल कॉलेज स्थल पहुंच कर पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने लिया जायजा: कहा- समयावधि में निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य करें

मंडला l निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थल पर स्थानीय विधायक और पीएचई मंत्री संपतिया उइके पहुंची। उन्होंने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ स्थल का अवलोकन किया और निर्माण कार्य में प्रगति की समीक्षा की।
मंत्री उइके ने मेडिकल कॉलेज की ड्राइंग डिजाइन भी देखी और बनने वाली अलग-अलग बिल्डिंगों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कंपनी से समयावधि में निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य किये जाने की बात कही।






