मध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी : एमडी सख्त, निरीक्षण कर 10 महीने में काम पूरा करने के दिए निर्देश

Table of Contents

 मंडला lमध्यप्रदेश भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक सीवी चक्रवर्ती एम ने मंडला मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर समीक्षा की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार, आर्किटेक्ट और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की। निरीक्षण के बाद एमडी चक्रवर्ती ने बताया कि मंडला मेडिकल कॉलेज का काम तय समय से पीछे चल रहा है। इसी कारण को जानने और समाधान खोजने के लिए पूरी टीम के साथ वे यहां आए हैं। बैठक के दौरान, प्रबंध संचालक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगले 10 महीनों के भीतर कॉलेज का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि इसे जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। चक्रवर्ती ने निर्माण में किसी भी प्रक्रियात्मक या गुणवत्ता संबंधी कमी की जांच के आदेश दिए। सभी कॉलम की अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग कर गुणवत्ता रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्लबिंग, लाइटिंग और टाइल्स सहित अन्य कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

भवन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए मटेरियल ग्रेडिंग मशीन का भी उपयोग किया गया। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बिल्डिंग के अग्रभाग पर गोंडी पेंटिंग और प्रवेश द्वार के डिजाइन को लेकर चर्चा की। मौके पर सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, डॉ. प्रवीण उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button