मेडिकल कर्मी ने 108 एम्बुलेंस चालक को चाकुओं से गोदा : पत्नी से विवाद करने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम, हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा थाना अंतर्गत नेताजी सुभाषंचद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक कर्मी ने एम्बुलेंस चालक को चाकुओं से गोदकर फरार हो गया। घटना के दौरान आरोपी अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, जिसके बाद पीडि़त दोनों की सुलह कराने गया था। इसी बात से आरोपी आक्रोशित हो गया। जिसके चलते पीडि़त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शारदा बाल्मीकी 28 साल, निवासी सर्वेन्ट क्वॉर्टर गढ़ा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से एम्बुेंल चालक है। देर रात मेडिकल कर्मी सोनू बाल्मीकी अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। शोर सुना तो वह सोनू के घर गया और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोप ने आंव देखा ना तांव और चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।