कटनीमध्य प्रदेश

मुड़वारा स्टेशन में जल्द शुरू होगी लिफ्ट, डीआरएम ने निरीक्षण के बाद दिए तकनीक खामियों को दूर करने के निर्देश, सर्कुलेटिंग एरिया का देखा सौंदर्यीकरण

कटनी, यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम कमल तालरेजा ने बीना से लेकर कटनी मुड़वारा तक कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सागर एवं दमोह रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।
वापसी के दौरान डीआरएम ने कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां प्लेटफॉर्म पर स्थापित लिफ्ट का विस्तृत अवलोकन करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर कर लिफ्ट शीघ्र चालू की जाए।
गौरतलब है कि हाई पावर ट्रांसफार्मर से संबंधित तकनीकी दिक्कत के कारण लिफ्ट लंबे समय से बंद थी। डीआरएम ने इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मुड़वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर वहां सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर ज़ोर दिया और जल्द सुधारात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण पूर्ण करने के बाद डीआरएम कमल तालरेजा अपनी स्पेशल ट्रेन से जबलपुर के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button