यशभारत l प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के बेटे डॉ अभिमन्यु और सौभाग्यवती इशिता के विवाह के शुभ अवसर पर उज्जैन पहुंचकर यशभारत पत्र समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला ने बधाई दी। उन्होंने नवयुगल को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक विवाह के मांगलिक आयोजन से निकले सामाजिक समरसता और परिवारभाव के संदेश के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव की सराहना की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के बेटे की इस सादगीपूर्ण शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में हैं, और देशभर की विशिष्ट हस्तियों का बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आगमन हुआ है।
Back to top button