मासूम से दुष्कर्म, आरोपी पाटन बायपास से गिरफ्तार : हैदराबाद से घर लौटकर भाग रहा था दूसरे प्रदेश, प्रेम जाल में फांसकर किया दैहिक शोषण

जबलपुर, यशभारत। एक 14 वर्षीय मासूम को 21 वर्षीय युवक ने प्रेम के जाल में फांसकर करीब डेढ़ वर्ष से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था और उसे छोड़कर भाग गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद मुस्तैद पुलिस ने आरोपी केा ट्रेस किया तो पता चला कि वह हैदराबाद भाग गया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के परिजनों तक पहुंची जहां पता चला कि आरोपी शहर में है। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने दबिश देकर पाटन बायपास में आरोपी को दबोज लिया। आरोपी यहां से शहर के बाहर भागने की फिराक में था।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मदर टैरेसा निवासी नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बजरंग नगर निवासी 21 वर्षीय युवक उसे घर से आते जाते बात करने की कोशिश करता था। जिसके बाद उससे जान पहचान हो गयी। पीडि़ता के मुताबिक आरोपी ने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसका लगातार दैहिक शोषण करता रहा। वह जब भी विवाह के लिए बोलती तो आरोपी पहले तो परिजनों से बात करने की बात करता था और फिर उसे छोड़कर चलता बना। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी को तलाश करने में जुटी है।