WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
कटनीमध्य प्रदेश

महिला ने कुछ दिन पहले भी की थी लड़के की शिकायत, तब उसे थाने से छुड़ा लिया गया था

स्लीमनाबाद में गोली चलने के मामले में नया एंगल

कटनी। स्लीमनाबाद के ग्राम पड़वार में गोली चलने की घटना में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला शिल्पा राजपूत को गोली लगी, उसने कुछ दिन पहले स्लीमनाबाद थाने में लड़के की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद पुलिस कान्हा नामक इस युवक को पकड़कर थाने लाई भी लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस को इसे छोड़ना पड़ा था।

सूत्रों का कहना है कि लड़का नाबालिग और लड़की दोनों नाबालिग है। इनके आपस मे प्रेम संबंधों की चर्चा सामने आई है। एक दिन पहले कान्हा का एक्सीडेंट हो गया था। मां शिल्पा राजपूत और उसकी बेटी उसे देखने घर आये थे। यही किसी बात को लेकर फिर आरोपी और लड़की की मां के बीच विवाद हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़के ने कट्टा निकालकर महिला पर फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सिहोरा तथा बाद में जबलपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।IMG 20240512 WA0006 780x470 1

Screenshot 20240512 145751 WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button