जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

महाराणा प्रताप की जयंती पर लहराए जमकर हथियार : FIR दर्ज

ग्वालियर l महाराणा प्रताप जयंती पर निकल गए एक जुलूस में दलित समुदाय को लेकर की गई नारेबाजी और जुलूस में शामिल लोगों द्वारा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किए जाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है जुलूस में हुई नारेबाजी और हथियार प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है।

 

दरअसल फरियादी रूपेश केन द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत गोले के मंदिर थाना पुलिस को की गई है। यहां अरुण राजावत द्वारा ग्वालियर के हजीरा चौराहे से गोली का मंदिर तक जुलूस निकालने की अनुमति ली गई थी। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा यहां जाति सूचक अपमानजनक टिप्पणी की थी और हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन भी किया गया जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए खुलेआम तलवार लहराई गई। दलित नेता रूपेश केन की शिकायत पर गोली का मंदिर थाना पुलिस ने जुलूस की अनुमति लेने वाले अरुण राजावत और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जुलूस के वायरल वीडियो की भी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button