मसीही समाज ने धूमधाम से मनाया पॉम संडे, एस एस फिलिप एन्ड जेम्स चर्च से निकला जुलूस, हाथो में खजूर की डालियां लिए शामिल हुए मसीही जन

कटनी, यशभारत। प्रभु यीशु का यरूशलेम में अंतिम बार प्रवेश पर उनके स्वागत का पर्व पाम संडे हजारों मसीहियों जनों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। आज स्थानीय एस एस फिलिप एंड जेम्स चर्च से एक जुलूस मिशन चौक होता हुआ थाना तिराहा से वापस चर्च पहुंचा। सभी मसीही जन हाथो में खजूर की डालीया लिए गीत गाते हुए जुलूस में शामिल हुए।जुलूस का प्रारंभ चर्च में रेव नीलेश सिंह की आराधना की पुकार से प्रारंभ हुआ। उनके साथ रेव विजय डेविड एवं रेव नवदीप लाल भी जुलूस में शामिल हुए। युवा समाजसेवी गौरव सूरी के द्वारा ठंडे जल एवं पेय की व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में राजेश डेविड, सौरव मसीह, अभिषेक मैथ्यूज,जेम्स मोजेस, प्रशांत डेविड,राकेश सिंह, वाटसन मसीह,शरद मसीह, शैलेंद्र डेनियल, डेनियल मोजेस, प्रिंस मैथ्यूज,विनय मसीह,संदीप, अभिषेक डेविड, अनुग्रह,मार्क, एलेक्स कैलाश मसीह, एल्विन जोसफ, अभिजीत, जॉनी जैकब, दीपा बक्स,रोसलिन शाह ,जोसफ मैथ्यूज,अविनाश रूबीन,आशीष पाल, डोनल्ड जैकब आदि का सहयोग सराहनीय था।






