मध्य प्रदेशराज्य

मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहरों में: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी के 3 पद स्वीकृत

विधायक शैलेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री व मंत्री का जताया आभार

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में न्यूरो सर्जरी विभाग के 3 महत्वपूर्ण पदों की स्वीकृति प्रदान करने पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विधायक जैन ने बताया कि इन पदों की स्वीकृति से सागर संभाग में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। अब न्यूरो सर्जरी से संबंधित गंभीर मामलों में मरीजों को इंदौर, भोपाल या जबलपुर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों को ‘गोल्डन आवर’ में ही उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे अनेक जिंदगियाँ बचाई जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि संपूर्ण सागर संभाग के लाखों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विधायक जैन ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्तियाँ पूर्ण होंगी और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button