
भोपाल, यशभारत। मप्र के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था लेकिन सरकार ने उन्हे फिर सेवा वृद्धि दी है। केंद्र सरकार ने बैंस के रिटायरमेंट यानी 30 नवंबर को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया। अब बैंस 30 मई को रिटायर होंगे। एमपी में मुख्य सचिव को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन को लेकर लंबी खींचतान मची हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में ना सिर्फ प्रस्ताव भेजा, बल्कि इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली जाकर मुलाकात भी की। तब जाकर अंतिम समय में बैंस के एक्सटेंशन को हरी झंडी मिली। सीएस पद की दौड़ में सबसे आगे खुद इकबाल सिंह बैंस, अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान के नाम चल रहे थे, मुहर बैंस के नाम पर लगी। बैंस की छवि हमेशा से सख्त अधिकारी की रही है। वे प्रशासनिक लिहाज से चुस्त-दुरुस्त अधिकारी माने जाते हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपनी पहली पसंद बनाया है। सीएम शिवराज की सिफारिश पर मोदी सरकार ने इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन दे दिया।







